गोमती उद्गम स्थल से लापता हुई बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गोमती उद्गम स्थल पर कल लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका बच्ची का शव गन्ने के खेत में से बरामद किया गया है मौके पर ही खत्म हुई भीड़ बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना होने की बात कर रही है एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स बल के साथ मौके पर तैनात की गई है डॉग स्क्वायड फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और स्वाट टीम घटना की जांच में जुट गई है बच्ची का शव मिलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है शुक्रवार शाम 5:00 बजे के आसपास बच्ची गोमती उद्गम स्थल से गायब हो गई थी एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बच्ची के गायब होने पर परिजन पहले तो बच्ची को खुद ढूंढते रहे लेकिन ढूंढने में स्थल रहने पर उन्होंने पुलिस में सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर आ गई रात भर ढूंढने के बाद सुबह पास में ही गन्ने के खेत में ही बच्ची का शव बरामद हुआ है कोई आसपास का व्यक्ति ही इस घटना में शामिल होने की आशंका है जिसने यह घटना ही है इसकी गहराई से छानबीन करेंगे जल्दी ही घटना का वर्कआउट करके दोषियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे दोषी के खिलाफ इतनी सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे कि पूरे इलाके के लिए एक नजीर हो एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बिना मेडिकल परीक्षण के अभी किसी भी चीज पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा
क्राइम खुलासा न्यूज के साथ ब्यूरो चीफ भूपेंद्र शर्मा की रिपोर्ट जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर