ससुराल वालों ने दहेज के कारण मृतिका को उतारा मौत के घाट मार कर लटका दिया शव। जन्म होने से पहले ही जच्चा और बच्चा को उतार दिया मौत के घाट। 


थाना क्षेत्र भुता में ककरा कला का मामला है।उक्त प्रार्थी निवासी ग्राम केशवपुर तालुके घुंघचिहाई तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत का निवासी है। उक्त प्रार्थी ने अपनी बहन आरती देवी पुत्री रामऔतार उम्र लगभग 24 वर्ष की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दिनांक 21-4-2019 को ग्राम ककरा कला थाना भुता जिला बरेली के निवासी कृष्ण अवतार पुत्र रामभरोसे लाल के साथ की थी प्रार्थी ने अपनी बहन आरती की शादी में लड़के पक्ष की मांग के अनुसार सारा दहेज व ₹400000 नगद दिए थे। प्रार्थी ने शादी में सारा गृहस्ती का सामान दिया। और प्रार्थी ने सुपर स्प्लेंडर गाड़ी और चार सोने के आभूषड जिसमे नाक की नथ, झुमके, कुंडल, एक सोने की चेन थी। लेकिन प्रार्थी की बहन के ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग करते थे और आरती देवी को प्रताड़ित करके मारते थे। प्रार्थी की बहन आरती देवी 8 माह की गर्भ से थी। दिनांक 26-10-2020 को प्रार्थी की बहन  के ससुराल वालों ने मृतिका को मारकर कुंडे से लटका दिया। और घर से फरार हो गए दिनांक 26-10-2020 को शाम 5:30 बजे प्रार्थी के पास फोन आया कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगा ली है। तब प्रार्थी को सूचना मिलते ही प्रार्थी के घर में हड़कंप मच गया और तुरंत अपनी बहन आरती देवी की ससुराल को चले गए जब वहाँ जाकर देखा तो घर पर कोई नही था। और शव लटका हुआ मिला। तब इस घटना की सूचना पर थाना भुता की पुलिस टीम और सीओ साहब घटना स्थल पर पहुँच गये और मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम से मृतिका 8 माह से गर्भवती थी, जिसके पेट में पल रहा बच्चे को भी नही वक्शा। तब उक्त प्रार्थी ने इस घटना की तहरीर भुता थाने में देकर हत्यारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जिनके नाम राम भरोसे लाल पुत्र नंदराम कृष्ण अवतार, सोनू, सतीश, पुत्र गण राम भरोसे लाल पुत्रियां झरना, आरती, और प्रार्थी की बहन की सास लॉन्गश्री नंदोई गोपाल की पत्नी रचना देवी ने प्रार्थी की बहन को कृष्ण अवतार के ताऊ प्यारेलाल पुत्र नंदराम ने मार कर लटका दिया है। और मौके से फरार हो गए प्रार्थी करीब 8:30 बजे जब ककरा कला आया तो वहां कोई भी घर का सदस्य नहीं मिला। प्रार्थी उपरोक्त हत्यारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भूपेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ कि रिपोर्ट जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर
أحدث أقدم