पीलीभीत. आज मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुये उनको व उनके परिवार को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस क्रम में आज जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। इस अवसर पर आज जनपद के 191 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को विधायक पूरनपुर बाबूराम, विधायक बरखेड़ा किशनलाल राजपूत, म जिलाध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह व जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर विधायक बरखेडा द्वारा नव नियुक्त अध्यापकों को प्रोत्साहित करते हुये भविष्य में सत्य एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अनेकों बाधाओ तोड़ते हुये आज आप लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किये जा रहे है, जिसका पूरा श्रेय प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी का है जिनके द्वारा नियमित प्रयास से शिक्षा क्षेत्र में अमूलचूक परिवर्तन किये गये।
मा0 विधायक पूरनपुर द्वारा नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मैं स्वयं एक अध्यापक था अध्यापक बच्चों को मूर्तिकार की तरह तरसाने का कार्य करते है और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं। जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद के नवागत जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कायाकल्प योजना के तहत समस्त विद्यालयों को सौन्र्दीयकरण का कार्य वृहत स्तर पर कराया जा रहा है। नव नियुक्त अध्यापकों द्वारा विद्यालयों में अपना सर्वेश्रेष्ठ योगदान देते हुये पीलीभीत को नई पहचान देने का कार्य करेगें। उन्होंने सभी नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामन की गई।
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही आप सब की जिम्मेदारी और बढ़ जायेगी तथा बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए लगन व पूर्णनिष्ठा के साथ कार्य करें उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम में हुनर बच्चों को आगे निकलने में अपना पूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विद्यालयों में अच्छी व्यवस्था के साथ अच्छे अध्यापकों की तैनाती हो जो बच्चों का भौतिक, शारीरिक, मानसिक विकास में मिशन प्ररेणा के तहत अपना पूर्ण योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा नींव है जिससे मजबूत करने का दाायित्व आपका है, मजबूत नींव से ही अच्छे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है आप सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान बच्चे के भविष्य में बनाने में दें।
आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक बरखेड़ा श्री किशनलाल राजपूत, मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान, मा0 जिलाध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री श्रीनिवास मिश्र, उप जिलाधिकारी श्री योगेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रकेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जनपद पीलीभीत
खास रिपोर्ट भूपेन्द्र शर्मा पीलीभीत