आज बहराइच शिवसेना के द्वारा हाथरस में हुए गैंग रेप में पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा व् क्षतिपूर्ति के सम्बन्ध में यूपी के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में दिया गया !
जिसमे पीड़िता के परिजनों को समुचित सुरक्षा देने , दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर शीघ्र कठोर दंड की मांग , और हाथरस के लापरवाह प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध जांच कराकर दोषी अधिकारियों - कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग राज्यपाल महोदय से की गयी !
इसके पूर्व पीड़िता के साथ किये गए प्रशासनिक दुर्व्यवहार जिसमे पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार रातों रात किया गया ,उस की एक स्वर में कठोर आलोचना की गयी !
इस ज्ञापन को देने में बहराइच शिवसेना के जिला प्रमुख मनोज कुमार सिंह , नगर प्रमुख रजवंत सिंह , जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता , विद्यार्थी सेना नगर अध्यक्ष नित्यानंद पासवान , विद्यार्थी सेना नगर महासचिव पीयूष रावत , विद्यार्थी सेना तेजवापुर ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कुमार दुबे , रिसिया ब्लाक के मीडिया प्रभारी गिरधारी जायसवाल ,महसी विधानसभा प्रभारी अरविन्द कुमार बाबा भारती आदि लोग उपस्थित थे !
भवदीय
अभिषेक कुमार गुप्ता
जिला महासचिव
शिवसेना बहराइच