जनपद पीलीभीत सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज का जिला अधिकारी जी के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
पीलीभीत जिला अधिकारी पुलकित खरे द्वारा पूरनपुर टनकपुर बाईपास रोड पर ग्राम लधपुरा निकट सड़ा चौकी व ग्राम पिपरिया के सेतु निगम निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का किया गया औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ग्राम लाधपुरा के निकट निर्माणाधीन पुल के दौरान संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित समय में मानक के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित किया जाए सेतु निगम द्वारा पूरनपुर टनकपुर बाईपास पर निर्माणाधीन 607.040 मी0 पुल के कार्य को जिला अधिकारी द्वारा मार्च तक दी गई समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं जबकि जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यदाई संस्था को अतिरिक्त मजदूर लगा कर कोरोना काल के समय में बंद पड़े कार्य को तेजी के साथ कराने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा है कि यह कार्य शासन की प्राथमिकता के कार्यों में सम्मिलित है इस कार्य को समय पर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए इसके उपरांत जिला अधिकारी द्वारा ग्राम पिपरिया के पास उपरोक्त बाईपास पर निर्मित ओवर ब्रज का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि उपरोक्त कार्य माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित हैं कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए पुल निर्माण में अवशेष से क्रश बैरियर स्लेप का कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मजदूरों को नियमित मास्क लगाने वह हाथों को सैनिटाइजर कराने के निर्देश संबंधित संस्था को प्रदान किए गए हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और यदि कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल रूप से अवगत कराया जाए कार्यों को किसी भी दशा में निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हर स्वरूप अतिरिक्त मजिस्ट्रेट योगेश कुमार जेई कार्यदाई संस्था व अन्य लोग मौजूद रहे
भूपेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ जनपद पीलीभीत