आज दिनांक 27 सितंबर 2020 को Gurugram में असहाय और अस्वस्थ लोगों की Oxigen Testing और उच्च रक्त चाप की जांच करने के साथ-साथ महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म के समस्याओं से निजात पाने और कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए Sanitary Pads की वितरण राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत सिंह वर्मा के निदेश के आलोक में Zenith Chaudhary और डाक्टर सरिका वर्मा की अध्यक्षता में हुई।
आगे बताते चलें कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के गुरुग्राम टीम के द्वारा किए गए इस कार्यक्रम और कार्ययोजना को देश के कोनें-कोनें में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया है कि संगठन के उद्देश्यों पर गुरुग्राम टीम खड़ी उतरती हुई दिख रही है।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रेखा भूषण, चेयरमैन श्री दीपक शर्मा, कोआर्डिनेटर श्री गजराज आचार्य एवं सलाहकार श्री संजय राउत ने श्रीमती जैनिथ और डाक्टर सारिका वर्मा के इस संयुक्त कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
आगे राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत सिंह वर्मा ने संगठन परिवार के तरफ़ से सभी उपलब्ध जांच शिविर में मौजूद चिकित्सक टीमों में Dr Sarika verma ENT surgeon and Allergy specialist और
Dr Vandana narula IMA President Gurugram को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया।