*पूरनपुर/पीलीभीत के पत्रकार मीनू बरकाती पर अभद्र टिप्पणी पर लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों में रोष
लखनऊ उत्तर प्रदेश में पत्रकार और पत्रकारिता पर हमले लगातार जारी है, किसी ना किसी बहाने असमाजिक तत्व पत्रकारों का मानसिक उत्पीड़न कर उनको उनके उद्देश्य से भटकाने का षणयंत्र रचने से बाज़ नहीं आ रहे हैं ।
ताज़ा प्रकरण जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर से सामने आया है जहां पर सम्मानित पत्रकार पर एक ग्रुप में अभद्र टिप्पणी कर उसके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयत्न किया गया ।
पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र के निवासी पत्रकार मीनू बरकाती पर एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ग्रुप एडमिन ने काफी अभद्र एवं आमार्यादित टिप्पणी कर दी ।
टिप्पणी इतनी अभद्र थी की समानवत उसको लिखना या दोहराना भी भद्रजनों के लिए संभव नहीं ।
उक्त अशोभनीय टिप्पणी से ना केवल पत्रकार मीनू बरकाती के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयत्न किया गया है, बल्की पत्रकारिता पर भी निशाना साधा गया है ।
पत्रकार मीनू बरकाती ने उक्त प्रकरण में थाना पूरनपुर में लिखित तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है ।
उक्त प्रकरण की खबर राजधानी लखनऊ पहुंचते ही राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों में रोष फैल गया, तथा सभी ने उक्त प्रकरण में दोषी उक्त ग्रुप एडमिन पर सख़्त कार्रवाई की मांग कि ।
राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों श्री मोहम्मद ज़ाहिद अख़्तर, नीरज उपाध्याय, रोहिताश मिश्रा, जमाल मिर्जा, ए, एस, ख़ान, मोहम्मद रईस, सुरेन्द्र शुक्ला, अनूप सिंह, शहनवाज़ ख़ान, फाजिल खान, अवनीश कुमार सागर, दानिश खान, सुर्यकांत त्रिपाठी, योगेन्द्र मिश्रा, आदी ने एक औपचारिक बैठक कर एक स्वर में उक्त कथित टिप्पणी की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि दो दिन का लाक डाउन हटते ही सोमवार को प्रमुख सचिव सूचना एवं गृह, श्री अवनीश अवस्थी से मिलकर उक्त प्रकरण में दोशियों पर कार्रवाई के संबंध में ज्ञापन देने की बात कही ।
 खास रिपोर्ट भूपेन्द्र शर्मा पीलीभीत
أحدث أقدم