गोण्डा - करनैलगंज में सड़क दुर्घटना में अध्यापक की मौत हादसा
गोण्डा - करनैलगंज में अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार दिये जाने से बाजार से घर जा रहा अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
अध्यापक अरविंद सिंह
नगर के श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के अध्यापक अरविंद सिंह (35) पुत्र स्व रामदेव सिंह निवासी ग्राम खिंदौरा, दुबहा बाजार मंगलवार की शाम को करनैलगंज बाजार से घर वापस जा रहा था। कटरा बाजार रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद अभी वह कुछ ही आगे बढ़े थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए गोण्डा ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु पर विद्यालय के प्रबंधक वीके श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य जीके श्रीवास्तव सहित प्रवेश मिश्रा, उत्तम प्रकाश गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव आदि ने शोक व्यक्त किया है।
रिपोर्टे - मोहित कुमार गोंडा