मोटरसाइकिल,चरस,तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार 
थानाध्यक्ष रानीपुर के अगुवाई मे थाने के टाप 10 सूची मे शामिल अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार 

रानीपुर  (बहराइच) पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अपराध के क्रम मे व क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन मे थाना अध्यक्ष रानीपुर गठित पुलिस बल द्वारा  काफी समय से फरार वाहन चोरी मे वांछित  अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से मोटरसाइकिल,चरस,तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है ।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रानीपुर के अगुवाई  मे गठित पुलिस बल द्वारा छापा मारकर  रानीपुर व हुजूरपुर थाने के वाहन चोरी मे वांछित वर्षो से फरार चल रहे 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार किए गये अभियुक्तो के पास से 9 मोटरसाइकिल 1.50 ग्राम चरस 2 तमंचा 12 बोर मय 7 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेजा जा रहा है ।
रानीपुर थानाक्षेत्र व हुजूरपुर थाना के वाहन चोरी मे वांछित दो शातिर चोर सुरेश यादव पुत्र वासुदेव यादव उर्फ खैलू निवासी खालेपुरवा थाना रानीपुर व नोमीलाल यादव पुत्र जैलाल यादव निवासी गोकुला थाना हुजूरपुर से  वर्षो से फरार चल रहे थे । पुलिस की काफी समय से इनकी तलाश थी ।
पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा के आदेश व क्षेत्राधिकारी पयागपुर नरेश सिंह के निर्देशन मे थाना अध्यक्ष रानीपुर श्याम देव के द्वारा गठित पुलिस बल के द्वारा मुखबिर से सूचना पर छापा मारकर कर दोनो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से 
9 मोटरसाइकिल 1.50 ग्राम चरस 2 तमंचा 12 बोर मय 7 जिन्दा कारतूस बरामद किया है ।
गिरफ्तारी टीम मे थाना अध्यक्ष श्याम देव चौधरी, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक पवन सिंह,कांस्टेबल चन्द्रमणि, पवन यादव, महिपाल कुमार ,शिवनारायण, रविंद्रनाथ  अरविन्द, अमित यादव,नवीन मौर्या, प्रकाश त्रिपाठी शामिल रहे।
 खास रिपोर्ट अभय जयसवाल

أحدث أقدم