कोरोना संकट से करनेलगजं गोण्डा में आवश्यक वस्तुओं की नही हो रही है पूर्ति :


  Updated: Fri, 17 Jul 2020 7.30PM

नगर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद यहां की सड़कें सूनसान पड़ी  है और लोग अपने घरों में कैद रहने को विवश है। प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तु की सामग्री आपूर्ति न कराने से स्थानीय लोगों में रोष है। 
बीते दिनों स्थानीय मोहल्ला गांधी नगर में कोविड-19 से एक व्यापारी की मौत हो गई थी व उनके परिवार व मोहल्ले में करीब 12 लोग संक्रमित पाए गए थे। उसी दिन  प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया था और कहा था कि सब्जी दूध व अन्य वस्तुओं की सप्लाई करवाई जाएगी। मरीजों की संख्या बढ़ने पर एक दिन पहले पूरा नगर क्षेत्र कंटेनमेंट हॉटस्पॉट जोन घोषित कर दिया गया और पूरे नगर क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बाधित कर दिया गया। 
स्थानीय गांधी नगर मोहल्ला निवासी लक्ष्मीचंद खेतान का कहना है कि सब्जी व दूध नहीं मिलने से बहुत परेशानी हो रही है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि एसडीएम द्वारा कुछ दुकानदारों के पास निर्गत किए जाएंगे। जिससे आपूर्ति सुनिश्चित हो सके, वही उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता का कहना है कि नगर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कुछ लोगों को पास निर्गत किये जा रहे हैं। व्यापार मंडल को निर्देशित किया गया है कि आपूर्ति सुनिश्चित करें। 

रिपोर्ट मोहित कुमार गोण्डा
أحدث أقدم