गोण्डा - करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम चौरी का तिवारी पुरवा दो सप्ताह से पानी से घिरा
गोण्डा - करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम चौरी का मजरा तिवारी पुरवा दो सप्ताह से पानी से घिरा हुआ है लेकिन प्रशासन ने अब तक ग्रामीणों की सुध नहीं ली है।
भारी बारिश के कारण विकास खण्ड हलधरमऊ के ग्राम चौरी का मजरा तिवारी पुरवा दो सप्ताह से पानी से घिरा हुआ है। गांव तक जाने के लिए लोगों को कहीं कमर तक तो कहीं सीने की ऊंचाई तक पानी पार करना पड़ रहा है। गांव जाने का अब एकमात्र रास्ता शेष बचा है जिस पर खड़ंजा लगा हुआ है। इस खड़ंजे के दोनों ओर बड़ी-बड़ी जंगली घासें लगी हुई हैं तथा इस पर विषैले जंतुओं का खतरा होने के कारण लोग इस पर जाने का साहस नहीं कर पाते हैं। इतने पर भी प्रशासन ने अब तक इन ग्रामीणों की सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने आवागमन के लिए नाव लगाने की मांग की है।
रिपोर्ट मोहित कुमार