लेखपाल हुआ कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए सील होगी तहसील

UP जुलाई 19, 2020




करनैलगंज, गोण्डा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र में कार्यरत एक लेखपाल के कोरोना पॉजिटिव होने पर दो दिन के लिए तहसील को सील करके सैनिटाइजेशन कराया जायेगा। 

    करनैलगंज तहसील क्षेत्र में कार्यरत हलधरमऊ निवासी एक लेखपाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उक्त लेखपाल शनिवार को तहसील में था तथा अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से मिला था। बीती रात उसकी जांच रिपोर्ट आने पर उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एसडीएम ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि लेखपाल के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण तहसील को दो दिन के लिए बंद करके सैनिटाइजेशन कराया जाएगा तथा वे अधिकारीगण भी होम क्वारंटाइन में रहेंगे जिनसे वह शनिवार को मिला था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलधरमऊ के अधीक्षक डॉ संत प्रताप वर्मा ने बताया कि लेखपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है

 रिपोर्टर- मोहित कुमार
أحدث أقدم