*सरयू नदी में एक व्यक्ति ने लगाई छलांग। सूचना मिलने के पश्चात मौके पर पहुँची पुलिस।*

कर्नलगंंज (गोंडा) ।। 27 जुलाई। स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ हाइवे पर कर्नलगंज कस्बे से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर कटराघाट स्थित सरयू नदी में कूदकर एक व्यक्ति द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने की खबर से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस शव को तलाशने मे जुट गयी है।सूत्रों के अनुसार सरयू नदी में छलांग लगाने वाला व्यक्ति कर्नलगंज कस्बे के सकरौरा का बताया जा रहा है।जिसकी खोज हो रही है।
 खास रिपोर्ट मोहित कुमार गोण्डा
أحدث أقدم