आखिर टूट ही गया रपटा पुल ग्रामीणों ने श्रमदान कर पुल को बचाया
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर चंदनगर मार्ग पर रपटा पुल है जो बीते दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ था उसकी हालत में आज दिन शनिवार को लगभग शाम 5:00 बजे पुल के ऊपर से पानी का तेज बहना शुरू हो गया है जिससे रपटा पुल बीच से बिल्कुल टूट गया है रपटा पुल टूटते ही वहां का आवागमन सारा ही बंद हो गया है ट्रांस क्षेत्रवासी चंदनगर भुरजुनिया रामनगर नेहरू नगर के ग्रामीणों ने जिन लोगों के पास अपने खुद के बहन थे उन लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली बोरे लेकर मौके पर पहुंच रपटा पुल का बचाव कार्य शुरू कर दिया है लगभग 500 बोरों में मिट्टी बालू भरकर टूटे पुल पर डाला गया तब जाकर पानी का तेज बहाव बा मशक्कत के साथ रोका गया और रपटा पुल को टूटने से बचाया गया है ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व से ही टूटे पुल के ऊपर गड्ढों में मिट्टी व बालू के बोरे डालकर काम चला रहे थे तभी बरसात होते ही मिट्टी बह गई है चंद्र नगर मार्ग पर फुल बीच से टूट गया जिले के पीडब्ल्यूडी विभागीय अधिकारियों का ध्यान टूटे पुल की तरफ आकर्षित नहीं हो रहा है ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर रबता फुल का बचाव उन्होंने स्वयं करने पर ट्रांस क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान साबिर अंसारी शकील अंसारी डॉ अनिल दिवाकर द्विवेदी रविंदर सुधाकर द्विवेदी मोहम्मद आसिफ सर्वजीत सिंह जगजीत सिंह गुलशन कुमार राजेश यादव विशाल कुमार अन्य ग्रामीण मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट
भूपेंद्र शर्मा
क्राइम खुलासा न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र
जनपद पीलीभीत