*शौच को गए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत*
 कर्नलगंज/गोंडा ।।स्थानीय कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत शाहपुर चौकी स्थित ग्रामपंचायत शाहपुर के मथुरा चौराहे के पास  आज सुबह शौच को गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।                                    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत शाहपुर चौकी स्थित ग्रामपंचायत शाहपुर के मथुरा चौराहे के पास की हैं जहां उक्त युवक के परिजनों ने बताया कि आज दिन रविवार सुबह-सुबह लल्लू पुत्र राधेश्याम उम्र करीब 27 वर्ष जो शौच के लिए घर से गया हुआ था। जब लौटने में देरी हुई तो घर वालों ने पता लगाना प्रारंभ किया ।तब तक खबर मिली कि आपका लड़का पानी में डूब चुका है।  ऐसी खबर मिलने से पूरे घर वालों एंव गांव वासियों के बीच में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में दौड़कर लोग तालाब के पास पहुंचे, तब तक लड़के की मृत्यु हो चुकी थी।मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संतोष कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भैया, चौकी प्रभारी शाहपुर सद्गुरु मिश्रा, दीवान रविंद्र नाथ सिंह तथा कांस्टेबल जितेंद्र सिंह,कपिल मुनि आदि पुलिसकर्मियों ने लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
أحدث أقدم