*पयागपुर बहराइच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका गया पुतला ग्रामीणों ने चीनी सामान न खरीदने की ली शपथ ।*

बीते दिनों लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय जवानों के साथ हुई हिंसक झड़प मे शहीद हुए जवानों के प्रति  देशभर में आक्रोश फैल गया है। चीन द्वारा धोखे से भारत के वीर सपूतों पर हमलाकर उन्हें शहीद किए जाने से नाराज जनपद बहराईच के विकासखण्ड व थाना क्षेत्र पयागपुर के ग्राम पंचायत तालाब बघेल अंतर्गत राधानगर  में वीरगति प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने तथा चीन के विरुद्ध आक्रोश को व्यक्त करने के लिए राधा नगर से सुभाष नगर कॉलोनी तक एक विरोध रैली निकाली गई तथा सुभाष नगर कॉलोनी के चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर आक्रोश जताया मौजूद लोगों द्वारा देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई स्थानीय क्षेत्र के युवाओं ने एक स्वर में कहा कि वह भी देशहित के लिए भारतीय सेना में जाकर अपनी सेवा देने को इच्छुक हैं। वरिष्ठ समाजसेवी अभिताभ त्रिपाठी ने धोखेबाज चीन को सबक सिखाने हेतु चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया तथा क्षेत्रवासियों से भी चीनी वस्तुओ का बहिष्कार करने की अपील भी की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ त्रिपाठी,आराध्या त्रिपाठी, प्रिंस गुप्ता , आकाश गौतम,विजय यादव, गौरव गुप्ता, दिवाकर,हरिओम शर्मा, रितेश शर्मा, अरुण निषाद,अमित शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।             *पयागपुर बहराइच से तहसील संवाददाता सुनील कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*
أحدث أقدم