प्रयागराज न्यूज

उत्कृष्ट कार्य हेतु आशीष कुमार मिश्र को आईजी ने किया सम्मानित
 
  प्रयागराज में कुम्भ 2019 में उत्कृष्ट सेवा एवं पुलिस मित्र परिवार द्वारा नियमित अंतराल पर चलाये जाने वाले रक्तदान शिविर में अद्वितीय योगदान हेतु पुलिस विभाग के बहुप्रतिभा सम्पन्न आशीष कुमार मिश्र को आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया है।
  जानकारी के अनुसार उपरोक्त सम्मान प्राप्त प्रयागराज पुलिस विभाग के आशीष कुमार मिश्र विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर सेवा कार्य करते रहे हैं जिसके लिए हाल ही में उन्हें एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा PWS परम रत्न व सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा सरस्वती गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

✍रिपोर्ट अभिषेक द्विवेदी,
أحدث أقدم