प्रयागराज न्यूज
भ्रष्टाचार मुक्त भारत से ही गांधी के सपनो का भारत सम्भव। ---आर के पाण्डेय एडवोकेट
प्रयागराज माघ मेला 2020 में परेड ग्राउंड स्थित राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि केवल भ्रष्टाचार मुक्त भारत से ही गांधी के सपनो का भारत बनाया जाना सम्भव है।
जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय गांधी विचार व कस्तूरबा गांधी स्मृति द्वारा आयोजित गांधी स्मृति दिवस पर राष्ट्रपिता गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों की संख्या में गांधीवादी विचारक एकत्र हुए। इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान चला रहा है जिसमे प्रत्येक भारतीय नागरिक को सामने आना चाहिए। मुख्य अतिथि आई जी के पी सिंह ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया व परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की जबकि इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक सुनील जी ने लोगों को संग्रहालय आकर गांधी जी के स्मृति चिन्हों को देखने का निवेदन किया जबकि जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम औतार यादव व संचालक राकेश जी ने लोगों को खादी वस्त्र का उपयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पाण्डेय खादी ग्रामोद्योग के राकेश कुमार पाण्डेय, डॉ0 कमल दीक्षित, विकास कुमार मिश्र व रतन केशरी आदि सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे व गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
खास रिपोर्ट अभिशेक द्विवेदी प्रयागराज
