राजस्थान
जिला सवाईमाधोपुर के वजीरपुर उपखण्ड़ के
चिकित्सालय पीलौदा गार्डन में बिजली का पोल लगते हुआ उजाला
वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय पीलोदा के चिकित्सक जयेन्द्र कुमार देशवाल की प्रेरणा से बिजली का पोल भामाशाह अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुचलानिया ने गार्डन के बाहर सौर ऊर्जा के लिए पोल लगवाया गया। पीलोदा चिकित्सालय के चिकित्सक जयेन्द्र देशवाल ने बताया कि पीलोदा चिकित्सालय के गार्डन में बिजली का अभाव बना हुआ था। इस पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश को भामाशाह बनने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने बिजली का पोल और चार मरकरी सौर लाईट सुलभ कराई। इससे चिकित्सालय के गार्डन में रौशनी हो गई। पहले यहां पर अंधेरा हुआ करता था। जिसका चिकित्सालय स्टाफ और ग्राम वासियों ने आभार प्रकट किया।

वजीरपुर से रिपोर्टर महेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
أحدث أقدم