खनन की खबर छपने पर  बौखलाया खननमाफिया,



पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गाव में बीते दिनों खेत स्वामी ने अपने खेत मे मिट्टी का खनन प्रशासन के नियमो को ताक पर रखकर करवाया था। जिसकी खबर का प्रकाशन कई समाचार पत्रों  द्वारा किया गया। जिसके बाद मामला अधिकारीयो के संज्ञान में आया। खबर छपने के विरोध को लेकर खनन माफिया पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहा है। उपरोक्त खनन माफिया गाव जगतपुर में अपनी दबंगई कई लोगो पर दिखा चुका है।जिसके गाँव के पचासों साक्ष्य है।
जानकारी के अनुसार तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गाँव जगतपुर में कुछ दिनों पूर्व गाव निवासी फूल सिंह ने बिना खनन परमीशन के पचासों ट्राली मिट्टी का खनन अवैध रूप से कराया था। जिसकी जानकारी शाशन प्रशासन दिए बिना रात के अंधेरे में मिट्टी का खनन करके खनन माफियाओं को बेच दी गयी थी। इसके बाद इसकी सूचना मीडिया को मिली। तो मीडियाकर्मियों ने मौके पर पहुचकर देखा तो दी गयी सूचना सत्य पाई गई। और मौके पर पचासों ट्राली मिट्टी का खनन मौके पर पाया गया। इस खनन की सत्यता को ही मीडियाकर्मियों ने अपने अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित किया था। उसके बाद राजस्व विभाग ने खबर को संज्ञान में लेते हुए राजस्व कर्मचारियों ने  हुए खनन का मौका मुआयना व जांच पड़ताल की थी। तो उन्होंने भी ये खनन सही पाया था। इसी खबर के प्रकाशित होने पर बौखलाये खनन माफिया गाँव के ही निवासी पत्रकार से रंजिश मानते हुए फर्जी व झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहा है।

खास रिपोर्ट भूपेन्द्र शर्मा ब्यूरो चीफ क्राइम खुलासा न्यूज़ पीलीभीत उत्तर प्रदेश
أحدث أقدم