बेटी अनमोल खजाना है। सबको यही बताना है।।
अध्यापक सुनील कुमार वर्मा प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला शिक्षा क्षेत्र मुजेहना जिला गोण्डा ।

 राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े हहर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा  सहायक अध्यापक ने   बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान  चलाकर   लोगों को जागरूक किया ।उन्होंने कहा   समाज के सभी  लोगों को लड़कियों का सम्मान  करना चाहिए  । बेटियाँ ईश्वर का वरदान और धरती पर भगवान का दूसरा रूप है । वे अमूल्य निधि है।  लड़कियों के विना   मानव सम्पदा  में बृद्धि  सम्भव नहीं है ।  अभिभावको को इनके स्वास्थ्य ,सुरक्षा तथा शिक्षा का ध्यान रखना   चाहिए । 06 से 14 बर्ष  की सभी लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रतिदिन विद्यालय भेजना चहिए जिससे वे अपने  कर्तव्यों एवं अधिकारों को  समझ  सकें। तथा समाज में फैली   कुरीतियों जैसे  लिंगभेद, कन्या भ्रूण हत्या,   बाल विवाह, दहेज प्रथा  घरेलू हिंसा और बालिकाओं के साथ होने वाले होने वाले  बिभिन्न अत्याचारों  को समाप्त किया जा सके ।  लड़कियां  लड़कों से कम नहीं है वे शिक्षा ,चिकित्सा, आर्थिक , राजनीतिक,  वैज्ञानिक, खेल ,मनोरंजन , सुरक्षा आदि  सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय विकास  के लिए अपना  अमूल्य योगदान  देने  में सक्षम हैं । उन्हें  पर्याप्त अवसर  मिलना चाहिए ।इस अभियान में    विद्यालय के सभी स्टाफ, बच्चें ,महिलाओं और अभिभावको ने  हिस्सा लिया ।
 खास रिपोर्ट सुनील कुमार बर्मा गोण्डा
أحدث أقدم