13 /12/ 2019 को प्राथमिक विद्यालय ढोढ़ायल में  निशुल्क स्वेटर वितरण*

 का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि माननीय श्री सुरेश्वर सिंह विधायक महसी* के कर कमलों द्वारा *दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण* के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके बाद माननीय विधायक जी के द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। माननीय विधायक जी ने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार द्वारा *शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने व गुणवत्ता पूर्ण मध्यान्ह भोजन* दिया जाना सुनिश्चित किया जाय इस प्रयास की सराहना करते हुए *अभिभावकों का आवाहन किया कि वे भी अपने बच्चों को नियमित विद्यालय* अवश्य भेजें व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी श्री बृजलाल वर्मा जी ने की ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री ओंकारनाथ श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष श्री शशिकांत त्रिपाठी जी, मंडल अध्यक्ष श्री संजय त्रिवेदी जी ,प्रदेश परिषद के सदस्य श्री यज्ञ नारायण मिश्र , श्री उमेश शास्त्री सोनू,श्री रिंकू मिश्रा , श्री राम कुमार बाजपेई ,श्री सजल श्रीवास्तव, श्री दिनेश विश्वकर्मा,  एवं तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 *रिपोर्ट/ विनोद यादव क्राइम खुलासा न्यूज़*
أحدث أقدم