*बाबा रामदेव मंदिर कचनारा में मालवीय मेहर बलाई समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ।*
*मोतीलाल मालवीय को बनाया गया मंदसौर जिलाअध्यक्ष।*
*मंदसौर!* अखिल भारती बलाई समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार इंदौर के मुख्य आतिथ्य में मंदसौर मालवीय बलाई समाज पूर्व जिलाअध्यक्ष भेरूलाल कचनारिया धमनार की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश बलाई समाज महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक खिची पिपलियामंडी के विशेष अतिथि में दिनांक 15 दिसंबर रविवार को बाबा रामदेव मंदिर कचनारा मगरा तहसील सीतामऊ में मंदसौर जिले के समस्त मालवीय ,मेहर ,बलाई समाजजनों का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि हमें अपने समाज संगठन के माध्यम से सामाजिक , धार्मिक ,सांस्कृतिक , रचनात्मक एवं राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज की एक नई पहचान बनाई है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक दूसरे की मदद करते हुए उसे शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए।
मध्य प्रदेश एवं देश में कहीं भी किसी भी प्रकार से किसी भी समाजजन को प्रताड़ित एवं परेशान कर उसका शोषण किया जाता है ।
तो हमेशा हम सब मिलकर आगे आकर उस पीड़ित व्यक्ति की मदद करना चाहिए। यही काम हम लोग संगठन के माध्यम से पूरे देश में कर रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज उत्थान के कई विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी की सहमति से अनेक निर्णय लिए गए।
जिसमें सर्वप्रथम मंदसौर समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रत्येक तहसील में तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए गए ।
मंदसौर जिले के विभिन्न जगहों पर वर्षभर में आयोजित किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रम जैसे युवक-युवती पारिवारिक परिचय एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करना ,भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाना, अप्रैल माह में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कर समाज के प्रत्येक के तन ,मन ,धन के साथ समय की बचत करना। मंदसौर जिले में निवास करने वाले समस्त परिवारों की जनगणना करना ।समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए जिला मुख्यालय पर आवासीय छात्रावास मांगलीक भवन का निर्माण करना ।समाज के शोषित पीड़ित एवं प्रताड़ित व्यक्ति का भरपूर सहयोग करते हुए उसे न्याय दिलाने में मदद करना। जिले के अनेक गांव में स्थित सामाजिक धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण के रखरखाव में सहयोग करना। समाज में आपसी प्रेम, शांति सद्भावना के साथ भाईचारे की स्थापना करना। मृत्यु भोज कार्यक्रम सीमित करना आदि समाज उत्थान के अनेक देशों को लेकर वर्षभर तक मंदसौर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सदगुरु कबीर साहब एवं भारत रत्न ,संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मंदसौर जिले की सभी तहसीलों से आए समाज जनों द्वारा सर्वसम्मति से मंदसौर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें मंदसौर जिलाअध्यक्ष मोतीलाल मालवीय निवासी मलकाना गरोठ ,उपाध्यक्ष रामगोपाल मेहर रुणीजा सुवासरा, हीरालाल मालवीय किटयानी मंदसौर ,देवीलाल मौर्य घटिया आदर्श शामगढ़, मनोहर मालवीय सेमलिया रानी सीतामऊ ,गोपाल राठोर दौरवाड़ा मल्हारगढ़, ईश्वरलाल परिहार गुराडिया लाल मुहा दलोदा ,पूरालाल मेहर शामगढ़ ,रमेशचंद मेहर गरोठ सचिव बसंतीलाल मालवीय झाकेड़ा दलोदा ,कोषाध्यक्ष डॉ राधेश्याम गहलोत गरोठ ,सहसचिव प्रकाश नागवार गांधीनगर मंदसौर ,संगठन मंत्री हंसराज मेहर मौलाखेड़ी घाटा, प्रवक्ता सावन मकवाना पालिया मारू ,कन्हैयालाल सोलंकी शुदवास ,ओमप्रकाश सांखला शामगढ़ ,महामंत्री नाथूलाल मालवीय जग्गाखेड़ी, मंदसौर के साथ मंदसौर शहर अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय गांधीनगर मंदसौर एवं मालवीय बलाई समाज युवा संगठन जिला अध्यक्ष करन मालवीय लूनाहेड़ा को उपस्थित समाजजनों द्वारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार इंदौर की उपस्थिति में सभी की सहमति से बनाया गया।
इस कार्यकारिणी का कार्यकाल मात्र 2 वर्षों तक रहेगा। इस समिति को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु एक मार्गदर्शक के रूप में संरक्षण समिति बनाई गई।
जिसमें डॉ बीएल सिसोदिया भानपुरा, चुनीलाल बामनिया तुमडावदा, निहालचंद मालवीय धारियाखेड़ी मंदसौर, भागीरथ मालवीय गुराडिया लालमुहा दलोदा ,अर्जुन सिंह मेहर सुवासरा मंडी, छगनलाल तवर मल्हारगढ़, भेरूलाल कचनारिया धमनार, मांगीलाल परिहार सेमलखेड़ा सीतामऊ ,रामचंद्र मालवीय पुलिस कॉलोनी मंदसौर, अशोक खिची पिपलियामंडी मल्हारगढ़ को रखा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित हंसराज मेहर ,नाथूलाल कबीरपंथी ,विनोद मेहर गोरधनपुरा ,सीएल बामनिया मंदसौर, भेरूलाल मालवीय, बसंतीलाल मालवीय झाकेडा,परसराम मालवीय सीतामऊ ,डॉ गंगाराम मेहर , पूरलाल मेहर शामगढ,माधवलाल सिसोदिया ,सुरेश चौहान, पंकज कटारिया, मांगीलाल मालवीय, जगदीश मालवीय , रामचंद्र मालवीय,सुरेश मालवीय ,कृष्णा परिहार ,गोपाल राठोर, अशोक मालवीय ,फकीरचंद मालवीय,हीरालाल मालवीय ,ओमप्रकाश सांखला शामगढ़ अरविंद मेहर, गोवर्धन मौर्य, रमेश मौर्य ,दीपक मालवीय मंदसौर आदि समाजजनों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
बाबा रामदेव मंदिर कचनारा मगरे पर आयोजित समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन में पहली बार बड़ी संख्या में सभी तहसीलों से समाजजन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन अशोक मालवीय द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंदसौर शहर अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय गांधीनगर द्वारा व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट संदीप मौर्या






