पीलीभीत। जनपद के पूरनपुर थाना घुंघचिहाई के अन्तर्गत गांव केशोंपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव में आवंटित लोहिया आवास बनवाने के लिए जिन लोगों के बैंक खातों में 2,75000/- रूपये आये हैं, उन लोगों से ग्राम प्रधान चंद्रकली के पति रामचंद्र जबरन रूपये 75000/- की अबैध वसूली कर रहा है।
अगर कोई लाभार्थी रूपये देने में आनाकानी करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है और आवंटित आवास निरस्त कर रूपये वापस सरकार को भेजने की धमकी देता है, कहता है कि अगर किसी से शिकायत की तो उनका आवास हम छीन लेंगे, हम प्रधान नहीं प्रधानमंत्री हैं।
गत दिवस जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से मिलने आई गांव केशोपुर की लाभार्थियों से बात करते हुए अपने साथ हो रही ज्यादतियों के बारें में खुला आरोप लगाते हुए बताया कि, हम लोगों से जबरन रूपये 75000/- प्रधान पति रामचंद्र ने ले लिए। आनाकानी करने पर बह मारपीट करता है और पुलिस से भी पिटवाने की धमकी देता है।
 रिपोर्टर भूपेन्द्र शर्मा पीलीभीत
أحدث أقدم