कैलारस में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ पत्रकार संघ आॅफ मध्य प्रदेश इकाई कैलारस का सम्मान समारोह
मुरैना से कालीचरन कुशवाह की खास रिपोर्ट मो.9425782472
कैलारस में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ पत्रकार संघ आॅफ मध्य प्रदेश इकाई कैलारस का सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष सहित कई विधायक गण वह कई राज्यों से आए पत्रकार साथी हाकिम सिंह को तीसरी बार मिली कैलारस की बागडोर ली अध्यक्ष पद की शपथ
मुरैना -: पत्रकार संघ ऑफ मध्य प्रदेश का कैलारस में भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन 29 नवंबर को सिंगल गार्डन में बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ जिसमें पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा प्रदेश महासचिव सतेंद्र परमार संभागीय उपाध्यक्ष हाकिम सिंह नंदा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी शर्मा सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाहा मुरैना विधायक रघुराज कंसाना दिमनी विधायक गिर्राज दंडोतिया दिल्ली से हिंदुस्तान न्यूज़ 24 चैनल के संपादक ओमप्रकाश गुधैनिंया उत्तराखंड एचआर दयाराम पटेल उत्तर प्रदेश से दैनिक अमर उजाला संपादक बच्चन सिंह सिकरवार दैनिक चंबल सहारा समाचार पत्र के संपादक सुनील शर्मा दैनिक मध्य राज समाचार पत्र के संपादक राजेश सिकरवार दैनिक चंबल गौरव समाचार पत्र के संपादक नरेश व्यास दैनिक सांध्य पहल समाचार पत्र के संपादक देवेंद्र शर्मा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह यादव पहाड़गढ़ जनपद अध्यक्ष रामावतार त्यागी धरती धरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह धाकड़ करण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह कैलारस नगर परिषद की सीनियर पार्षद शांति देवी पूर्व मंडी अध्यक्ष गणपत राम पटेल डॉ दशरथ कुशवाहा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला आदि मंचासीन थे वहीं कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा ने कहा आज के समय पत्रकारिता करना सरल और सहज नहीं है यह बड़ा ही कठिन कार्य है देश में पत्रकार सत्य की लड़ाई के लिए संघर्ष करता है मगर जब पत्रकार किसी परेशानी में हो तुम कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता इसलिए आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं इसलिए केंद्र सरकार व राज्य सरकारों को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए नए नियम कानून बनाने चाहिए ताकि पत्रकार निडर निर्भीक होकर अपनी पत्रकारिता कर सके वहीं विधायक मुरैना रघुराज कंसाना ने कहा कि पत्रकार वह सीढ़ी है जो जनता की आवाज को अखबार चैनलों के माध्यम से नेता अधिकारियों तक पहुंचाते हैं और जनता और नेताओं अधिकारियों को सच्चाई का आईना दिखाते हैं पत्रकार ही समाज का दर्पण है वहीं विधायक सबलगढ़ बैजनाथ कुशवाहा ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने की पहल करेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए जो भी योजनाएं शासन द्वारा चलाई जा रही हैं उनका लाभ भी निश्चित रूप से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को दिलवाने का भी पूरा प्रयास करेंगे और पत्रकारों के प्रति हमारी सरकार भी काफी गंभीर है एवं पत्रकार ही जनता अधिकारियों के मध्य की सीढ़ी है जो सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं वहीं विधायक दिमनी गिर्राज दंडोतिया ने कहा मैं पत्रकारों की मदद करने लिए सदैव तत्पर तैयार हूँऔर जो भी आगामी विधानसभा की बैठक होगी मैं पत्रकारों के हित के लिए नए सुरक्षा कानून को लागू कराने की बात विधानसभा में बड़ी मजबूती के साथ उठाऊंगा मैं सदैव पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़ा रहूंगा क्योंकि यही समाज को एक नई दिशा देते हैं वही कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष हाकिम सिंह आर्य ने सभी अतिथियों का शाँल श्रीफल फूल मालाओं के साथ सम्मान किया प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा ने तीसरी बार हाकिम सिंह को कैलारस पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर थाना प्रभारी रामपुर धर्मेंद्र गौर कैलारस थाने के एस आई एन. के. शर्मा एस.आई.पारथ परिहार हजारों लोगों की सांप के काटे जाने पर जान बचाने पर प्रधान आरक्षक रामप्रकाश शर्मा को बीआरसी बीरेंद्र धाकड़ बीएससी एफ.डी. खान हाकिम धाकड़ मातादीन रजक लोकेंद्र श्रीवास्तव ए.ई. रेखा राजपूत स्वच्छता के लिए दीपक पटेल दीपक सिंघल व पंचायतों में स्वच्छता के प्रति लोगो को सजग करने पर किसरोली सरपंच देव सिंह कुशवाह गुलपुरा सरपंच राजा खान तिलोजरी सरपंच भूप सिंह धाकड मांगरोल सरपंच कल्याण सिंह रावत व समाजसेवियों में मोहन रसोईया नाथूराम इंदौरिया शहीदों के परिजनों में संजय शाक्य उत्कृष्ट अंको से हाईस्कूल स्कूल वह हाई सेकेंडरी परीक्षा पास करने पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर सुरेश उपाध्याय बिंदु कुरैशी बृजमोहन मरैया भूपेंद्र बालोठिया महेश शुक्ला आदि के अलावा पत्रकारों में जगदीश हरदेनिया जगदीश शुक्ला गिर्राज शर्मा मनोज शर्मा राजेंद्र धाकड़ कालीचरण कुशवाह राजकुमार धाकड़ बदन सिंह शाक्य मोनू राजोरिया बिजेंद्र धाकड़ सुनील मौर्य सोनू पाराशर गौरव गोर देवेंद्र बडेरिया फिरोज खान कालीचरण जाटव पूरन मुदगल मोहन पचौरी गोपाल करण विकास कथूरिया अजय आर्य गोलू शाक्य आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे वही कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में सुनीता जाटव व कई वृद्ध जनों को कैलारस नगर परिषद की सीनियर पार्षद शांति बनवारी खटीक ने शॉल श्रीफल के साथ सम्मानित किया इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे









