आज सुकृत चौकी पर बैठक कर पुलिसकर्मियों ने लिया निर्णय
 जिसमें
दीपावली पर्व मनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।  चाइनीज मोमबती, झालर व अन्य चीजों का बहिष्कार करने व दीपावली के दिन मिट्टी के बने दीपक जलाने का निर्णय लिया गया।
उसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिट्टी के दीये भी खरीदें
सुकृत चौकी इंचार्ज आशीष कुमार सिंहने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है । यह स्नेह, भाईचारे, बंधुत्व को कायम करने का संदेश देता है। इस परम्परागत पर्व पर अमन चैन के साथ मिट्टी के दिए जलाए जाने चाहिए । मिट्टी से बने दीपक जलाना आध्यात्मिक व वैज्ञानिक दोनों ²ष्टिकोण से अच्छा है। घरों की साफ सफाई के बाद तेल व घी के दिए जलने से जहाँ वातावरण शुद्ध होता है वहीं वायु मंडल में विद्यमान हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। मौके पर उपस्थित राकेश कुमार यादव कमलेश राय समस्त सुकृत चौकी के स्टाप मौजूद रहे
أحدث أقدم