करमा थानांतर्गत ग्राम बारी महेवा मोहन यादव उम्र 65 वर्ष की रात में संदिग्ध परिस्थिति में  मौत हो गई मौत के कारणों का पता तो नही चल पाया सुबह इसकी खबर तब लगी जब उनकी बड़ी लड़की धानी रोज की तरह सुबह घर से बाहर आई तो देखा कि उनके पिता जी सोए हुए हैं उठे नही करीब जाकर देखा तो भौचक रह गई उनका सारा कपड़ा बिखरा हुआ है और उनके शरीर और गले पर चोट के निशान और उनको आवाज़ देने पर बोल नही रहे हैं  इस पर ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने रोने लगी लोग आवाज़ सुनकर इकट्ठा हुए देखा तो मृत्यु हो चुकी थी । लोग इसकी सूचना करमा थाना को दिया मौके पर करमा थाना उपनिरीक्षक गंगा धर मौर्य दल बल के साथ मौके पर पहुंच लोगों से जानकारी ली और शव को पंच नामा कर पोस्टमार्टम के लिए राबर्ट्सगंज जिला चिकित्सालय भेज दिया खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था
أحدث أقدم