*निघासन खीरी:-* कोतवाली निघासन की चौकी पढुआ के तेजतर्रार मृदुभाषी चौकी इंचार्ज हनुमन्त लाल तिवारी ने बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर चौकी क्षेत्र के श्री नेहरू शिक्षा निकेतन इंटर कालेज सेमरा बाजार में बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह सिर्फ अफवाह है जो समाज के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही इस अफवाह की तरफ हमको बिल्कुल ध्यान नही देना है।।
लोगों को जागरूक करने के लिए चौकी इंचार्ज पढुआ हनुमन्त लाल तिवारी ने पम्पलेट छपवाए व लोगों में बटवाये ताकि बच्चा चोरी अफवाह को लेकर क्षेत्र के लोग जागरूक रहे।।
 रिपोर्ट परमजीत सिंह लखीमपुर खीरी

أحدث أقدم