मुरैना। रिठौरा थाना क्षेत्र के रांसू गांव के हार में गांव का ही अनिल गुर्जर अपनी भैंस चरा रहा था। उसी समय वहां महाराजपुरा गांव निवासी नाथू सिंह गुर्जर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और खेतों में भैंस चराने को लेकर विवाद करने लगा। इसी विवाद पर आरोपितों ने अनिल की एकराय होकर मारपीट कर दी। पुलिस ने अनिल गुर्जर की फरियाद पर आरोपित नाथू सिंह, संजय, सवर सिंह, जोगेन्द्र सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Previous Post Next Post