*👉यूपी की युवती ने स्वामी चिन्मयानंद पर 😲यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, हुई 👊लापता*

शाहजहाँपुर के स्वामी सुखदेवानंद पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती ने बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद माँगी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ासा वायरल हो गया है।युवती जिस कॉलेज में पढ़ती है, उसकी वेबसाइट पर लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हैं।

आरोप लगाने वाली युवती शनिवार से ही ग़ायब है और उसके पिता ने पुलिस में बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है। हालाँकि चिन्मयानंद के वकील ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि ऐसा उनके मुवक्किल की छवि ख़राब करने के लिए किया गया है। युवती की उम्र 23 साल बताई गई है। हालाँकि युवती ने वीडियो में चिन्मयानंद का नाम नहीं लिया है और संन्यासी शब्द का इस्तेमाल किया है।

वीडियो में युवती कहती है, ‘संत समाज का एक बड़ा नेता जो कई और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है और मुझे भी जान से मारने की धमकी देता है। मैं योगी जी और मोदी जी से मदद करने की अपील करती हूँ। उसने मेरे परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। मैं ही जानती हूँ कि मैं यहाँ कैसे रह रही हूँ, मेरी मदद करें।’युवती आगे कहती है, ‘यह संन्यासी पुलिस और जिलाधिकारी को अपनी जेब में रखता है और इस बात की धमकी देता है।

वह कहता है कोई उसका कुछ नहीं कर सकता लेकिन मेरे पास उसके ख़िलाफ़ सभी सबूत हैं। मैं आप लोगों से अपील करती हूँ कि प्लीज मुझे इंसाफ़ दिलाइये।’ युवती ने यह वीडियो 24 अगस्त को शाम 4 बजे अपने फ़ेसुबक पेज पर अपलोड किया था। ऐसा लग रहा है कि जब उसने यह वीडियो बनाया है तो वह कार में बैठी हुई है।

रविवार को जब युवती के पिता ने पुलिस में चिन्मयानंद के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत दी और कहा कि उन्होंने बीजेपी नेता से इस बारे में बात करने की कोशिश की लेकिन उनकी बात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि उनकी बेटी का अपहरण हो सकता है।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि चिन्मयानंद के वकील ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद रविवार को पुलिस में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है। वकील ने आरोप लगाया है कि स्वामी चिन्मयानंद से संबंधित एक मोबाइल के वॉट्स ऐप नंबर पर एक मैसेज आया है, जिसमें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी माँगी गई है और आश्रम को बदनाम करने की धमकी दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर-http://v.duta.us/DZa98QAA

*व्हाट्सऐप पर समाचार के लिए दूता का उपयोग करें।:*
*आपके ग्रुप में add कीजिये +16789758234*

पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे 👍

أحدث أقدم