मुरैना। अंबाह के देवेन्द्र गुर्जर की डेयरी वनखंडेश्वर डेयरी से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सितंबर 2018 में भी सैंपल लिए थे। सैंपल रिपोर्ट भी आई थी। तब सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए थे। वहीं इस बार जब 19 जुलाई को एसटीएफ की छापामार कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल तो लिए, लेकिन इस बार रिपोर्ट अनसेफ की आई है, क्योंकि दूध में डिटरजेंट मिलाया गया था। कार्रवाई की खासबात यह भी है कि एसटीएफ ने जिले में केवल एक जगह पर ही कार्रवाई की थी और वहीं का सैंपल अनसेफ मिला। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवालिया निशान लग रहा है। वहीं 19 जुलाई से लेकर अभी तक विभाग ने जिले में कुल 84 सैंपल लिए हैं, जिनमें वनखंडेश्वर डेयरी के चार सैंपलों की रिपोर्ट ही आ पाई है। अभी भी 80 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। सैंपल रिपोर्ट आने में देरी होने से मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई होने में देरी हो रही है।
रिपोर्ट कालीचरण कुशवाहा
أحدث أقدم