पोरसा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरसा में बुधवार को 22 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई। छात्राओं को साइकिल देते हुए मुख्य अतिथि विधायक अंबाह कमलेश जाटव ने कहा आज साइकिल व मिडिल प्राइमरी स्कूल में गैस वितरण किया गया। उससे भी मध्यान भोजन बनाने में सुविधा मिलेगी। सरकार के द्वारा पोरसा ब्लॉक में 344 प्राइमरी व मिडिल स्कूल का लक्ष्य था जिसमें 90 प्रतिशत स्कूलों में गैस वितरण हो चुकी है। विधायक ने बच्चियों के अच्छे रिजल्ट के लिए घोषणा की कि जो भी छात्राएं विधानसभा स्तर पर हाईस्कूल व इंटर में टॉप करेंगी उनको विधायक निधि से एक एक्टिवा स्कूटी दी जाएगी।
 रिपोर्ट कालीचरन कुशवाहा
Previous Post Next Post