समेत 14 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी सम्मान पाने वाले पुलिस कर्मियों की तरह ही अपने तैनाती वाले क्षेत्रों में लोगों के बीच रहकर सराहनीय कार्य करने की नसीहत दी। जिससे पुलिस की छवि बेहतर बन सके। सम्मेलन में एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के अधीनस्थों को निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्षों संग अपराध समीक्षा की।
पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने शनिवार की रात सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएं सुनीं। एसपी के सामने सिपाहियों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। एसपी ने उनकी समस्याओं के निस्तारण के अधीनस्थों निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्षों संग अपराध समीक्षा के दौरान कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर उसे हरहाल में बंद कराएं। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें। एसपी ने जनशिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान लंबित जनशिकायतों पर नाराजगी जताते हुए उसका समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना वजीरगंज क्षेत्र में हुई बैंक लूट की घटना पर थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का की वीडियो बनाएं। जिससे लूट के खुसासे में मदद मिले सके। उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध होने अपराध में त्वरित कार्रवाई के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, सीओ करनैलगंज जितेंद्र कुमार दुबे, प्रतिसार निरीक्षक कुलवीर सिंह, पीआरओ संजय कुमार तोमर समेत सभी थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
बैँक ड्यूटी पर जाने वालों को ब्रीफ करेंगे थानाध्यक्ष
ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालकों के साथ हो रही लूट की वारदातों को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि हर रोज बैँक ड्यूटी पर जाने वाले सिपाहियों को थानाध्यक्ष ब्रीफ करेंगे। उन्हें बताएंगे कि ड्यूटी के दौरान बैँक में मौजूद लोगों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा बैँक के बाहर या रास्ते में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो उसकी वीडियो बनाएं। जिससे ऐसे लोगों पर नजर रखी जा सके।
ये किए गए सम्मानित
-मनोज सिंह, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार
-उपनिरीक्षक रामदेव, थाना तरबगंज
-उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, कोतवाली कर्नलगंज
-उपनिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव,थाना इटियाथोक
-उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रोडवेज
-उपनिरीक्षक मदन लाल गौतम, थाना नवाबगंज
-उपनिरीक्षक प्रतीक पांडे, थाना वजीरगंज
-महिला उपनिरीक्षक मंजू यादव, चौकी प्रभारी इनकैन
-आरक्षी विवेक सिंह, थाना परसपुर
-आरक्षी अवधेश कुशवाहा, थाना छपिया
-आरक्षी आशीष सिंह, थाना खरगूपुर
-आरक्षी देवानंद वर्मा,थाना धानेपुर
-आरक्षी आदित्य साहू, साइबर सेल
-महिला आरक्षी अनुराधा यादव, महिला थाना
रिपोर्ट शिवम गुप्ता मंडल मीडिया प्रभारी देवीपाटन मंडल गोंडा
