बुलंदशहर: कावड़ मेला के अवसर पर बुलंदशहर के जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ाई जाने पर रामघाट वासियों में तीव्र रोष व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार कावड़ मेला के अवसर पर बुलंदशहर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कावड़ मेला को लेकर गंगा रामघाट पर समीक्षा करते समय गंगा घाट पर गंगा में खतरे के निशान तक बैरिकेडिंग बोर्ड व घाट पर लाइट व्यवस्था गोताखोरों गंगा के कटान को भरने के सख्त निर्देश दिए थे यही नहीं हजारा नहर से लेकर नई गंग नहर तक जर्जर सड़क को ठीक कराने के संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक घाट पर लाइट व्यवस्था बेरेकटिंग हजारा नहर से लेकर नई गंग नहर तक जर्जर सड़क को ठीक नहीं कराया गया है जिसके कारण कांवरियों को जल भरकर अपने गंतव्य स्थान तथा स्कूल को आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को जर्जर मार्ग से गुजर कर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  गंगा रामघाट पर कावड़ मेला को लेकर समीक्षा करने आए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न किए जाने पर खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसके कारण क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज कुमार मित्तल सहित रामघाट वासियों  में  रोष व्याप्त है।
أحدث أقدم