रेप पीड़िता की मौत पर कोंग्रेसियों ने निकाला कैंडिल मार्च ।

सोनभद्र जिले के चाचा नेहरू पार्क में उन्नाव रेप कांड में पीड़िता को उचित न्याय दिलाने हेतु जिला महिला कांग्रेस द्वारा कैंडिल मार्च निकालकर वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।न्यांय पाने के लिए उठायी गयी आवाज को दबाने के लिए पहले तो पीड़िता के पिता को मार दिया जाता है और अब उनकी गाड़ी को ट्रक से एक्सीडेंट कराकर पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की गई।इस  साजिश में शामिल सत्ता पक्ष के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के दबंगई के खिलाफ तथा प्रायोजित दुर्घटना में मारे गए लोगो को श्रधांजलि देने व सरकार के निष्क्रियता के खिलाफ कैण्डल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया । बीजेपी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बिल्कुल बेमानी है । अपने ही पार्टी के लोगो से पहले महिलाओं (बेटी) को बचाने की जरूरत  है । महिला कांग्रेस यह मांग करती है कि आरोपी विधायक को पार्टी से निष्कासित कर यह मुकदमा फास्टट्रैक कोर्ट में चलाया जाय व नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।

रिपोर्ट : धीरज मिश्रा ।
أحدث أقدم